इन 8 तरीकों से कमाए कॉलेज लाइफ में पैसे

कॉलेज में बिताया गया समय जिंदगी के बेहतरीन समय में गिना जाता है और यह सच भी है हम बड़े हो जाते हैं। हम पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव नहीं होता हम अपने फैसले खुद कर सकते हैं और अगर इसी समय हमें खेल खेल में कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी हो जाए तो कॉलेज लाइफ का मजा 4 गुना हो जाएगा।
तो आइए आज हम इसी बारे में बात करते हैं आज मैं जिन 8 तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूं वह बड़े आसानी से किए जा सकते हैं और उनमें ज्यादा समय भी नहीं लगता आप अपनी पढ़ाई के साथ साथ मजे के लिए यह काम कर सकते हैं और इनसे पैसे भी कमा सकते हैं।

इन 8 तरीकों से कमाए कॉलेज लाइफ में पैसे,,,

1 दूसरों की असाइनमेंट बनाओ...

अगर आपको लिखने का या टाइप करने का शौक है तो आप दूसरों की असाइनमेंट बना सकते हैं। हमें कॉलेज में हर दिन कोई न कोई टीचर असाइनमेंट थमा देता है और बहुत बच्चों को असाइनमेंट बनाना बोरिंग लगता है आप इस चीज का फायदा उठा सकते हैं आप लोगों के लिए असाइनमेंट बना सकते हैं और हर असाइनमेंट के बदले में उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं इससे आपको भी उस सब्जेक्ट के बारे में अच्छी नॉलेज हो जाएगी और आपको कुछ पैसे भी मिल जाएंगे।

2. ब्लॉग लिखना शुरू करो...

अगर आपको किसी विषय में विशेष रुचि है तो आप ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते हैं
बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जो लोगों को ब्लॉग लिखने के लिए अच्छे पैसे देती हैं।
अगर आप blog से पैसे कमाना चाहते हैं तो मुझें kumardesh438@gmail.com पर email करे। मैं खुद आपको ब्लॉग लिखने के पैसे दूंगा।

ब्लॉग लिखने का सबसे बड़ा फायदा यह है एक तो आपकी नॉलेज बढ़ेगी और दूसरा अलग-अलग टॉपिक पर लिखने से आपकी सीखने की जिज्ञासा भी बढ़ती जाएगी और आपके टीचर्स में भी आपके लिए एक अच्छी इमेज बन जाएगी। आप ब्लॉग लिखकर बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

3. कॉलेज के लिए ट्रिप मैनेज करो...

अगर आप पढ़ाई लिखाई में इतने अच्छे नहीं हैं आपका मन हमेशा घूमने फिरने को ही करता है तब भी आप अपने कॉलेज समय में बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
आप अपने कॉलेज के लिए एक ट्रिप ऑर्गेनाइज कर सकते हैं जिसमें आप होटल में रुकने की जगह से लेकर किराए तक का हिसाब लगाकर खर्चे से थोड़ा ऊपर बच्चों से ले सकते हैं और एक अच्छा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप बीच-बीच में कोई गेम इवेंट्स अंताक्षरी जैसी चीजें रख सकते हैं जिससे माहौल बना रहे और इस तरह आप घूमने फिरने से भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं आप चाहे तो हर महीने एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं 20 से 30 बच्चों के ट्रिप में आपको आराम से 4000 से ₹5000 बच जाएंगे।

4. exam के समय पर पर्चियां बनाना...

एक बात तो सबको पता है कि कॉलेज में कुछ ऐसे स्टूडेंट्स जरूर होते हैं जो ना तो पढ़ने में अच्छे होते हैं और ना ही नकल करने में  उनका हिसाब किताब   पर्ची के ऊपर ही टिका होता है लेकिन उनको ना तो इंर्पोटेंट टॉपिक्स पता होते हैं और ना ही पर्ची मेटेरियल पता होता है आप एग्जाम टाइम में एक अच्छी सी पर्ची चिट बना कर उसकी फोटो कॉपी को ऐसे स्टूडेंट्स को बेच सकते हैं और लोग आराम से आपसे खरीदने के लिए तैयार भी हो जाएंगे क्योंकि वह खुद मेहनत करने से बच जाएंगे। मैं आपको यह जरूर कहूंगा कि आप खुद पर्चीयों के भरोसे मत रहें।

5. ऑनलाइन ट्यूशन देना शुरू करें...

ज्यादातर बच्चे  घर आकर अपने से छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं इससे उन्हें कुछ इनकम तो मिल जाती है लेकिन उनका समय भी काफी बर्बाद हो जाता है ऑनलाइन ट्यूशन से एक फायदा यह है कि आप अपने ही कॉलेज के टॉपिक को ऑनलाइन समझा सकते हैं इससे आप अपने टॉपिक्स भी रिवाइज कर सकेंगे और आपका समय भी वेस्ट नहीं होगा और आपको यूट्यूब पर कुछ ना कुछ पैसे कमाने को भी मिल जाएंगे आप कॉलेज में अपने दोस्तों को बता सकते हैं कि आप कोई टॉपिक सीखना चाहते हैं तो वह आपके यूट्यूब चैनल से सीख सकते हैं।

6. पड़ोसियों के पालतू जानवरों को घुमाना...

अगर आपको पक्षियों या जानवरों से प्यार है तो जाहिर सी बात है आप को उनके साथ समय व्यतीत करना बेहद पसंद होगा। आप अपने आस-पड़ोस में देख सकते हैं कि किसके घर में पालतू जानवर हैं और आप उनको यह ऑफर दे सकते हैं कि आप उनके पालतू जानवर को शाम और सुबह घुमा कर लाया करेंगे इसके बदले आप उनसे महीने में कुछ पैसे ले लिया करेंगे तो वह आसानी से राजी हो सकते हैं क्योंकि इस काम में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है।
हां उनको जानवरों से तैयार है लेकिन हर रोज एक ड्यूटी की तरह अपने पालतू जानवर को घुमाने से ज्यादातर इंसान बोर हो जाते हैं आपको इस बात का फायदा उठाना है इससे आप अपनी हॉबी भी पूरी कर सकेंगे और आपको कुछ इनकम भी हो जाएगी।

7. बड़े लोगों को सोशल मीडिया के बारे में सिखाना...

आजकल सब के पास ही स्मार्टफोन हो गया है लेकिन एक समस्या यह है कि ज्यादातर बड़े लोगों जिनकी उम्र 35 साल से बड़ी है उनको इसे यूज करना नहीं आता और वह इसे सीखना भी चाहते हैं।
आप उन सबको सोशल मीडिया के बारे में सिखा सकते हैं आप घर में काम करने वाली औरतों को बता सकते हैं कि कैसे वह खाना बनाने की वीडियो को रिकॉर्ड कर कर युटुब पर डालकर पैसे कमा सकती हैं या किस तरह वह इंटरनेट से कोई नई चीज बनाना सीख सकती हैं किस तरह से किस चीज को सीखा जा सकता है और किस तरह वे आपस में सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बात कर सकते हैं किस तरह से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं यह सभी चीजें अभी भी ज्यादातर बड़े लोग नहीं जानते हैं और वे इन्हें सीखना चाहते हैं आपके पास अच्छा मौका है आप उनसे महीने में पैसे चार्ज कर सकते हैं और उन्हें इन सब चीजों को सीखने में मदद कर सकते हैं।

8. लोगों को ड्रेसिंग टिप्स देना...

अगर आपकी ड्रेसिंग सेंस अच्छी है तो आप लोगों को ड्रेसिंग टिप्स देकर पैसे कमा सकते हैं आपने देखा होगा कॉलेज में बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनको ड्रेसिंग सेंस की बिलकुल समझ नहीं होती आप सबको अपना कार्ड देकर या या सोसल मीडिया के जरिये बता सकते हैं कि आप इमेज कंसलटेंट हैं और लोगों को अच्छा पहनने में और अच्छा दिखने में उनकी मदद करते हैं और इसके लिए आप मंथली चार्ज करते हैं तो इस तरह से आप लोगों को कुछ ड्रेसिंग टिप्स देकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आप आसानी से लोगों को एडवाइज कर सकते हैं किस तरह से वह अपने आप को इंप्रूव कर सकते हैं।
...

तो यह कुछ तरीके थे जिनके द्वारा आप कॉलेज समय में बिना समय बर्बाद की आसानी से कुछ पैसे कमा सकते हैं।

अगर आप भी ऐसे ही किसी तरीके के बारे में जानते हैं तो नीचे हमें कमेंट में जरूर बताएं और अगर आप इसी तरह की कोई और इंफॉर्मेशन जानना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर पूछें।

देश कुमार

No comments:

Post a Comment