कैसे बनी Hummer अमीरों की पसंद


hummer एक कार नहीं है यह ट्रक नहीं है ,ना ही यह कोई 4*4 वेहीकल है।

यह अपने आप में एक फीलिंग है। वह फीलिंग जो किसी आर्मी फौजी को एक टैंकर चलाते हुए आती है और वह फीलिंग hummer हमें देती है।

1. क्यों बनाई गई hummer...

इसे हमारे और आपके लिए नहीं बनाया गया था इसे बनाया गया था जंग के लिए। जंग में एक ऐसा व्हीकल होना चाहिए जो कहीं भी, कभी भी, कैसे भी चला जाए। पहाड़ पर चढ़ना हो, नदी को पार करना हो, दीवार को तोड़ कर जाना हो, इसलिए जंग के लिए एक ऐसी मशीन तैयार की गई थी।
तो फिर यह हमारे और आप जैसे लोगों के लिए कैसे यूज में आई इसके पीछे एक शख्स है जिसे आप लोग टर्मिनेटर के नाम से जानते होंगे।

1980 के दशक में ब्रिटिश एक ऐसी मशीन बनाने की खोज में थे जो कहीं भी जा सके कितना भी वजन लेकर जा सके नदी पार कर सके वह सब काम कर सके जो एक जंग में जरूरी हो तब उन्होंने इस मशीन को बनाया उसका नाम रखा hummwv जिसका प्रोडक्शन किया Am general ने।

बाद में इसका नाम humvee हमवी रख दिया गया क्योंकि यह आसान था।
इस ट्रांसपोर्टिंग वेहीकल में रेडियो स्टेशन, रॉकेट लॉन्चर और आधुनिक सभी टेक्नोलॉजी थी और यह दिखने में भी बहुत बड़ी और भारी थी इसके टायर इतने चोड़े थे कि वह टैंकर के चलने के बाद बने हुए रास्ते पर आसानी से चल सकते थे। 1980 से 1991 तक सभी युद्धों में इसने अहम भूमिका निभाई।

तब तक humvee एक मिल्ट्री वेहिकल था जिसे मिलिट्री यूज़ के लिए ही बनाया गया था।
hummer को कभी भी सिविलियंस के लिए नहीं बनाया गया था और ना ही ऐसा सोचा गया था कि आम लोगों इसे यूज करेंगे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सब बदल गया।

2. कैसे hummer बनी रोजमर्रा की गाड़ी...

1990 के टाइम में  अर्नाल्ड श्वाजनेगर सबसे हिट एक्शन सुपर हीरो थे और फिजिकली भी बहुत स्ट्रांग थे और एक दिन जब वह शूटिंग से फ्री होकर बाहर सड़क के किनारे घूम रहे थे तब उन्हें पहली बार एक hummer यानी humvee को देखा और देखते ही उनको उससे लव अट फर्स्ट साइट हो गया उन्होंने अपने दोस्त से पूछा कि यह कौन सी कार है। तो उसके दोस्त ने बताया कि यह मिल्ट्री विकल है और सिर्फ मिल्ट्री यूज़ के लिए ही बना है तब अर्नाल्ड ने कहा कि यह मेरे जैसे इंसान के लिए एकदम परफेक्ट कार है। क्या मुझे यह एक मिल सकती है?

क्योंकि अर्नाल्ड उस समय के सबसे पॉपुलर स्टार थे तो उनके लिए सबसे पहला मॉडल बनाया गया जो सिविलियन मॉडल था। उसमें मिल्ट्री टेक्नोलॉजी नहीं थी बल्कि रोजमर्रा की कार जैसी सुविधाएं थी और इस मॉडल को नाम दिया गया hummer h1

H1 का डिजाइन बिल्कुल मिल्ट्री humvee जैसा था यह उतनी ही बड़ी थी और उतनी ही मजबूत थी लेकिन यह रोजमर्रा की कार या ट्रक या जीप थी। जो भी पर अब यह मिलट्री वेहीकल रोज़ सड़कों पर घूमने वाली थी
इसके साथ ही h1 वह सब काम भी कर सकती थी जो मिलिट्री हमवी करती थी जैसे यह नदी को पार कर सकती थी, यह पहाड़ों के रास्ते पर आसानी से चढ़ सकती थी, यह टेढ़े मेढे रस्ते पर आसानी से चल सकती थी, यह कितना भी वजन खींच सकती थी, अभी भी यह rough and tough व्हीकल थी।

उस समय के सभी फिल्मी स्टार और बड़े लोगों को अब यह कार चाहिए थी लेकिन इसके साथ एक समस्या यह थी कि यह माइलेज बहुत कम देती थी यानी इसमें पेट्रोल बहुत ज्यादा यूज होता था ओ इसमें एक बड़ा इंजन होने के कारण यह प्रदूषण भी ज्यादा फैलाती थी इसके बावजूद यह अमीर लोगों की सबसे पसंदीदा कार बन गई।

यह उस समय इतनी पॉपुलर बन गई जितनी Ferrari थी यानी अगर आपके पास hummer है तो समझ लीजिए आपके पास पैसे भी हैं और आप अमीर हैं।

आम लोगों को यह इतनी पसंद नहीं आई उनकी नजरों में अमीर लोग अपनी इगो के लिए इसे यूज करते हैं अपनी अमीरी को दिखाने के लिए वह इसे चलाते हैं और क्योंकि इससे बहुत ज्यादा प्रदूषण भी होता था तो आम लोग इसके विरोध में खड़े हो गए और सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे की इस कार को बंद किया जाए इसे सिर्फ मिल्ट्री की जरूरतों के लिए ही यूज़ किया जाए।

3. hummer H2 अमीरों की गाड़ी...

1999 में GM जनरल मोटर्स ने Am general को खरीद लिया और hummer के साथ जुड़ी हुई समस्या को देखते हुए 2002 में एक नई हमर लॉन्च की जिसका नाम था Hummer H2

यह दिखने में आकर्षक था साइज़ में पहले वाली hummer h1 से थोड़ा सा छोटा था लेकिन यह अब भी बहुत बड़ी लगती थी और इसे बिल्कुल ही लग्जरी बनाया गया इसके प्रोडक्शन में अर्नाल्ड श्वाजनेगर का पर्सनली बहुत ज्यादा योगदान था।

लोगों ने इस hummer h2 को बहुत ज्यादा पसंद किया उस समय सभी स्टार के पास यह कार थी हर मूवी हर गाने में यह कार दिखने लगी और बेहद पॉपुलर बन गई लेकिन इसके साथ भी समस्या यह थी कि यह भी बहुत ज्यादा पेट्रोल खाती थी और जिसकी वजह से प्रदूषण भी बहुत ज्यादा होता था।

4. क्यों बंद हुई Hummer...

2003 में पेट्रोल के दाम बहुत ज्यादा बड़े गए वह लोग hummer के विरोध में खड़े हो गए इस वजह से ब्रांड वैल्यू कम होने लगी और धीरे-धीरे hummer बिक्री घटने लगी।
hummer की उपलब्धि को दोबारा बढ़ाने के लिए 2006 में एक नया मॉडल H3 लॉन्च किया गया जो सबसे छोटी hummer थी।

इसकी माइलेज को बढ़ाया गया था ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि hummer बड़ी होने के साथ-साथ इकोनॉमिकल भी है लेकिन अब भी यह बाकी कार के मुकाबले बहुत बड़ी थी बहुत पेट्रोल खाती थी और बहुत प्रदूषण भी करती थी यानी समस्या वही की वही थी।

आखिरकार 2009 में जनरल मोटर्स को hummer की प्रोडक्शन  को बंद करना पड़ा।

लेकिन तभी उन्हें चाइना में एक कंपनी ने अप्रोच किया जो चाहती थी कि वह hummer को चाइना में बनाए।
लेकिन चाइना सरकार उस समय अपने पर्यावरण को लेकर काफी गंभीर थी और वह विश्व में एक अच्छी इमेज साबित करना चाहती थी जिस वजह से उन्होंने hummer को चाइना में लानेे से मना कर दिया। क्योंकि यह विश्व की सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली कार थी।

तो इस तरह hummer बिल्कुल बंद हो गई।

...

hummer अपनी तरह का इकलौता व्हीकल था जो एक तरह की मिसाल था।
hummer एक कार नहीं है, यह ट्रक नहीं है, ना ही यह कोई 4*4 वेहीकल है। यह अपने आप में एक फीलिंग है वह फीलिंग जो किसी आर्मी फौजी को एक टैंकर चलाते हुए आती है और वह फीलिंग hummer हमें देती है।

देश कुमार

No comments:

Post a Comment