इन 8 तरीकों से कमाए कॉलेज लाइफ में पैसे

कॉलेज में बिताया गया समय जिंदगी के बेहतरीन समय में गिना जाता है और यह सच भी है हम बड़े हो जाते हैं। हम पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव नहीं होता हम अपने फैसले खुद कर सकते हैं और अगर इसी समय हमें खेल खेल में कुछ एक्स्ट्रा इनकम भी हो जाए तो कॉलेज लाइफ का मजा 4 गुना हो जाएगा।
तो आइए आज हम इसी बारे में बात करते हैं आज मैं जिन 8 तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूं वह बड़े आसानी से किए जा सकते हैं और उनमें ज्यादा समय भी नहीं लगता आप अपनी पढ़ाई के साथ साथ मजे के लिए यह काम कर सकते हैं और इनसे पैसे भी कमा सकते हैं।

इन 8 तरीकों से कमाए कॉलेज लाइफ में पैसे,,,

1 दूसरों की असाइनमेंट बनाओ...

अगर आपको लिखने का या टाइप करने का शौक है तो आप दूसरों की असाइनमेंट बना सकते हैं। हमें कॉलेज में हर दिन कोई न कोई टीचर असाइनमेंट थमा देता है और बहुत बच्चों को असाइनमेंट बनाना बोरिंग लगता है आप इस चीज का फायदा उठा सकते हैं आप लोगों के लिए असाइनमेंट बना सकते हैं और हर असाइनमेंट के बदले में उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं इससे आपको भी उस सब्जेक्ट के बारे में अच्छी नॉलेज हो जाएगी और आपको कुछ पैसे भी मिल जाएंगे।

2. ब्लॉग लिखना शुरू करो...

अगर आपको किसी विषय में विशेष रुचि है तो आप ब्लॉग लिखना शुरू कर सकते हैं
बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जो लोगों को ब्लॉग लिखने के लिए अच्छे पैसे देती हैं।
अगर आप blog से पैसे कमाना चाहते हैं तो मुझें kumardesh438@gmail.com पर email करे। मैं खुद आपको ब्लॉग लिखने के पैसे दूंगा।

ब्लॉग लिखने का सबसे बड़ा फायदा यह है एक तो आपकी नॉलेज बढ़ेगी और दूसरा अलग-अलग टॉपिक पर लिखने से आपकी सीखने की जिज्ञासा भी बढ़ती जाएगी और आपके टीचर्स में भी आपके लिए एक अच्छी इमेज बन जाएगी। आप ब्लॉग लिखकर बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

3. कॉलेज के लिए ट्रिप मैनेज करो...

अगर आप पढ़ाई लिखाई में इतने अच्छे नहीं हैं आपका मन हमेशा घूमने फिरने को ही करता है तब भी आप अपने कॉलेज समय में बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
आप अपने कॉलेज के लिए एक ट्रिप ऑर्गेनाइज कर सकते हैं जिसमें आप होटल में रुकने की जगह से लेकर किराए तक का हिसाब लगाकर खर्चे से थोड़ा ऊपर बच्चों से ले सकते हैं और एक अच्छा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप बीच-बीच में कोई गेम इवेंट्स अंताक्षरी जैसी चीजें रख सकते हैं जिससे माहौल बना रहे और इस तरह आप घूमने फिरने से भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं आप चाहे तो हर महीने एक ट्रिप प्लान कर सकते हैं 20 से 30 बच्चों के ट्रिप में आपको आराम से 4000 से ₹5000 बच जाएंगे।

4. exam के समय पर पर्चियां बनाना...

एक बात तो सबको पता है कि कॉलेज में कुछ ऐसे स्टूडेंट्स जरूर होते हैं जो ना तो पढ़ने में अच्छे होते हैं और ना ही नकल करने में  उनका हिसाब किताब   पर्ची के ऊपर ही टिका होता है लेकिन उनको ना तो इंर्पोटेंट टॉपिक्स पता होते हैं और ना ही पर्ची मेटेरियल पता होता है आप एग्जाम टाइम में एक अच्छी सी पर्ची चिट बना कर उसकी फोटो कॉपी को ऐसे स्टूडेंट्स को बेच सकते हैं और लोग आराम से आपसे खरीदने के लिए तैयार भी हो जाएंगे क्योंकि वह खुद मेहनत करने से बच जाएंगे। मैं आपको यह जरूर कहूंगा कि आप खुद पर्चीयों के भरोसे मत रहें।

5. ऑनलाइन ट्यूशन देना शुरू करें...

ज्यादातर बच्चे  घर आकर अपने से छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं इससे उन्हें कुछ इनकम तो मिल जाती है लेकिन उनका समय भी काफी बर्बाद हो जाता है ऑनलाइन ट्यूशन से एक फायदा यह है कि आप अपने ही कॉलेज के टॉपिक को ऑनलाइन समझा सकते हैं इससे आप अपने टॉपिक्स भी रिवाइज कर सकेंगे और आपका समय भी वेस्ट नहीं होगा और आपको यूट्यूब पर कुछ ना कुछ पैसे कमाने को भी मिल जाएंगे आप कॉलेज में अपने दोस्तों को बता सकते हैं कि आप कोई टॉपिक सीखना चाहते हैं तो वह आपके यूट्यूब चैनल से सीख सकते हैं।

6. पड़ोसियों के पालतू जानवरों को घुमाना...

अगर आपको पक्षियों या जानवरों से प्यार है तो जाहिर सी बात है आप को उनके साथ समय व्यतीत करना बेहद पसंद होगा। आप अपने आस-पड़ोस में देख सकते हैं कि किसके घर में पालतू जानवर हैं और आप उनको यह ऑफर दे सकते हैं कि आप उनके पालतू जानवर को शाम और सुबह घुमा कर लाया करेंगे इसके बदले आप उनसे महीने में कुछ पैसे ले लिया करेंगे तो वह आसानी से राजी हो सकते हैं क्योंकि इस काम में उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है।
हां उनको जानवरों से तैयार है लेकिन हर रोज एक ड्यूटी की तरह अपने पालतू जानवर को घुमाने से ज्यादातर इंसान बोर हो जाते हैं आपको इस बात का फायदा उठाना है इससे आप अपनी हॉबी भी पूरी कर सकेंगे और आपको कुछ इनकम भी हो जाएगी।

7. बड़े लोगों को सोशल मीडिया के बारे में सिखाना...

आजकल सब के पास ही स्मार्टफोन हो गया है लेकिन एक समस्या यह है कि ज्यादातर बड़े लोगों जिनकी उम्र 35 साल से बड़ी है उनको इसे यूज करना नहीं आता और वह इसे सीखना भी चाहते हैं।
आप उन सबको सोशल मीडिया के बारे में सिखा सकते हैं आप घर में काम करने वाली औरतों को बता सकते हैं कि कैसे वह खाना बनाने की वीडियो को रिकॉर्ड कर कर युटुब पर डालकर पैसे कमा सकती हैं या किस तरह वह इंटरनेट से कोई नई चीज बनाना सीख सकती हैं किस तरह से किस चीज को सीखा जा सकता है और किस तरह वे आपस में सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बात कर सकते हैं किस तरह से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं यह सभी चीजें अभी भी ज्यादातर बड़े लोग नहीं जानते हैं और वे इन्हें सीखना चाहते हैं आपके पास अच्छा मौका है आप उनसे महीने में पैसे चार्ज कर सकते हैं और उन्हें इन सब चीजों को सीखने में मदद कर सकते हैं।

8. लोगों को ड्रेसिंग टिप्स देना...

अगर आपकी ड्रेसिंग सेंस अच्छी है तो आप लोगों को ड्रेसिंग टिप्स देकर पैसे कमा सकते हैं आपने देखा होगा कॉलेज में बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनको ड्रेसिंग सेंस की बिलकुल समझ नहीं होती आप सबको अपना कार्ड देकर या या सोसल मीडिया के जरिये बता सकते हैं कि आप इमेज कंसलटेंट हैं और लोगों को अच्छा पहनने में और अच्छा दिखने में उनकी मदद करते हैं और इसके लिए आप मंथली चार्ज करते हैं तो इस तरह से आप लोगों को कुछ ड्रेसिंग टिप्स देकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आप आसानी से लोगों को एडवाइज कर सकते हैं किस तरह से वह अपने आप को इंप्रूव कर सकते हैं।
...

तो यह कुछ तरीके थे जिनके द्वारा आप कॉलेज समय में बिना समय बर्बाद की आसानी से कुछ पैसे कमा सकते हैं।

अगर आप भी ऐसे ही किसी तरीके के बारे में जानते हैं तो नीचे हमें कमेंट में जरूर बताएं और अगर आप इसी तरह की कोई और इंफॉर्मेशन जानना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर पूछें।

देश कुमार

कैसे बनी Hummer अमीरों की पसंद


hummer एक कार नहीं है यह ट्रक नहीं है ,ना ही यह कोई 4*4 वेहीकल है।

यह अपने आप में एक फीलिंग है। वह फीलिंग जो किसी आर्मी फौजी को एक टैंकर चलाते हुए आती है और वह फीलिंग hummer हमें देती है।

1. क्यों बनाई गई hummer...

इसे हमारे और आपके लिए नहीं बनाया गया था इसे बनाया गया था जंग के लिए। जंग में एक ऐसा व्हीकल होना चाहिए जो कहीं भी, कभी भी, कैसे भी चला जाए। पहाड़ पर चढ़ना हो, नदी को पार करना हो, दीवार को तोड़ कर जाना हो, इसलिए जंग के लिए एक ऐसी मशीन तैयार की गई थी।
तो फिर यह हमारे और आप जैसे लोगों के लिए कैसे यूज में आई इसके पीछे एक शख्स है जिसे आप लोग टर्मिनेटर के नाम से जानते होंगे।

1980 के दशक में ब्रिटिश एक ऐसी मशीन बनाने की खोज में थे जो कहीं भी जा सके कितना भी वजन लेकर जा सके नदी पार कर सके वह सब काम कर सके जो एक जंग में जरूरी हो तब उन्होंने इस मशीन को बनाया उसका नाम रखा hummwv जिसका प्रोडक्शन किया Am general ने।

बाद में इसका नाम humvee हमवी रख दिया गया क्योंकि यह आसान था।
इस ट्रांसपोर्टिंग वेहीकल में रेडियो स्टेशन, रॉकेट लॉन्चर और आधुनिक सभी टेक्नोलॉजी थी और यह दिखने में भी बहुत बड़ी और भारी थी इसके टायर इतने चोड़े थे कि वह टैंकर के चलने के बाद बने हुए रास्ते पर आसानी से चल सकते थे। 1980 से 1991 तक सभी युद्धों में इसने अहम भूमिका निभाई।

तब तक humvee एक मिल्ट्री वेहिकल था जिसे मिलिट्री यूज़ के लिए ही बनाया गया था।
hummer को कभी भी सिविलियंस के लिए नहीं बनाया गया था और ना ही ऐसा सोचा गया था कि आम लोगों इसे यूज करेंगे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सब बदल गया।

2. कैसे hummer बनी रोजमर्रा की गाड़ी...

1990 के टाइम में  अर्नाल्ड श्वाजनेगर सबसे हिट एक्शन सुपर हीरो थे और फिजिकली भी बहुत स्ट्रांग थे और एक दिन जब वह शूटिंग से फ्री होकर बाहर सड़क के किनारे घूम रहे थे तब उन्हें पहली बार एक hummer यानी humvee को देखा और देखते ही उनको उससे लव अट फर्स्ट साइट हो गया उन्होंने अपने दोस्त से पूछा कि यह कौन सी कार है। तो उसके दोस्त ने बताया कि यह मिल्ट्री विकल है और सिर्फ मिल्ट्री यूज़ के लिए ही बना है तब अर्नाल्ड ने कहा कि यह मेरे जैसे इंसान के लिए एकदम परफेक्ट कार है। क्या मुझे यह एक मिल सकती है?

क्योंकि अर्नाल्ड उस समय के सबसे पॉपुलर स्टार थे तो उनके लिए सबसे पहला मॉडल बनाया गया जो सिविलियन मॉडल था। उसमें मिल्ट्री टेक्नोलॉजी नहीं थी बल्कि रोजमर्रा की कार जैसी सुविधाएं थी और इस मॉडल को नाम दिया गया hummer h1

H1 का डिजाइन बिल्कुल मिल्ट्री humvee जैसा था यह उतनी ही बड़ी थी और उतनी ही मजबूत थी लेकिन यह रोजमर्रा की कार या ट्रक या जीप थी। जो भी पर अब यह मिलट्री वेहीकल रोज़ सड़कों पर घूमने वाली थी
इसके साथ ही h1 वह सब काम भी कर सकती थी जो मिलिट्री हमवी करती थी जैसे यह नदी को पार कर सकती थी, यह पहाड़ों के रास्ते पर आसानी से चढ़ सकती थी, यह टेढ़े मेढे रस्ते पर आसानी से चल सकती थी, यह कितना भी वजन खींच सकती थी, अभी भी यह rough and tough व्हीकल थी।

उस समय के सभी फिल्मी स्टार और बड़े लोगों को अब यह कार चाहिए थी लेकिन इसके साथ एक समस्या यह थी कि यह माइलेज बहुत कम देती थी यानी इसमें पेट्रोल बहुत ज्यादा यूज होता था ओ इसमें एक बड़ा इंजन होने के कारण यह प्रदूषण भी ज्यादा फैलाती थी इसके बावजूद यह अमीर लोगों की सबसे पसंदीदा कार बन गई।

यह उस समय इतनी पॉपुलर बन गई जितनी Ferrari थी यानी अगर आपके पास hummer है तो समझ लीजिए आपके पास पैसे भी हैं और आप अमीर हैं।

आम लोगों को यह इतनी पसंद नहीं आई उनकी नजरों में अमीर लोग अपनी इगो के लिए इसे यूज करते हैं अपनी अमीरी को दिखाने के लिए वह इसे चलाते हैं और क्योंकि इससे बहुत ज्यादा प्रदूषण भी होता था तो आम लोग इसके विरोध में खड़े हो गए और सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे की इस कार को बंद किया जाए इसे सिर्फ मिल्ट्री की जरूरतों के लिए ही यूज़ किया जाए।

3. hummer H2 अमीरों की गाड़ी...

1999 में GM जनरल मोटर्स ने Am general को खरीद लिया और hummer के साथ जुड़ी हुई समस्या को देखते हुए 2002 में एक नई हमर लॉन्च की जिसका नाम था Hummer H2

यह दिखने में आकर्षक था साइज़ में पहले वाली hummer h1 से थोड़ा सा छोटा था लेकिन यह अब भी बहुत बड़ी लगती थी और इसे बिल्कुल ही लग्जरी बनाया गया इसके प्रोडक्शन में अर्नाल्ड श्वाजनेगर का पर्सनली बहुत ज्यादा योगदान था।

लोगों ने इस hummer h2 को बहुत ज्यादा पसंद किया उस समय सभी स्टार के पास यह कार थी हर मूवी हर गाने में यह कार दिखने लगी और बेहद पॉपुलर बन गई लेकिन इसके साथ भी समस्या यह थी कि यह भी बहुत ज्यादा पेट्रोल खाती थी और जिसकी वजह से प्रदूषण भी बहुत ज्यादा होता था।

4. क्यों बंद हुई Hummer...

2003 में पेट्रोल के दाम बहुत ज्यादा बड़े गए वह लोग hummer के विरोध में खड़े हो गए इस वजह से ब्रांड वैल्यू कम होने लगी और धीरे-धीरे hummer बिक्री घटने लगी।
hummer की उपलब्धि को दोबारा बढ़ाने के लिए 2006 में एक नया मॉडल H3 लॉन्च किया गया जो सबसे छोटी hummer थी।

इसकी माइलेज को बढ़ाया गया था ताकि यह मैसेज दिया जा सके कि hummer बड़ी होने के साथ-साथ इकोनॉमिकल भी है लेकिन अब भी यह बाकी कार के मुकाबले बहुत बड़ी थी बहुत पेट्रोल खाती थी और बहुत प्रदूषण भी करती थी यानी समस्या वही की वही थी।

आखिरकार 2009 में जनरल मोटर्स को hummer की प्रोडक्शन  को बंद करना पड़ा।

लेकिन तभी उन्हें चाइना में एक कंपनी ने अप्रोच किया जो चाहती थी कि वह hummer को चाइना में बनाए।
लेकिन चाइना सरकार उस समय अपने पर्यावरण को लेकर काफी गंभीर थी और वह विश्व में एक अच्छी इमेज साबित करना चाहती थी जिस वजह से उन्होंने hummer को चाइना में लानेे से मना कर दिया। क्योंकि यह विश्व की सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली कार थी।

तो इस तरह hummer बिल्कुल बंद हो गई।

...

hummer अपनी तरह का इकलौता व्हीकल था जो एक तरह की मिसाल था।
hummer एक कार नहीं है, यह ट्रक नहीं है, ना ही यह कोई 4*4 वेहीकल है। यह अपने आप में एक फीलिंग है वह फीलिंग जो किसी आर्मी फौजी को एक टैंकर चलाते हुए आती है और वह फीलिंग hummer हमें देती है।

देश कुमार

ये पहनकर कॉलेज गये तो लड़कियों की नजर नहीं हटेगी

आज हम बात करेंगे लड़कों की कॉलेज के कैजुअल ड्रेस के बारे में।
शुरू करते हैं कुछ टिप के साथ
...
काले रंग के जूते पहनना बंद कर दो।
काले रंग के जूते ऑफिशियल इनफॉरमल कपड़ों के साथ पहनने के लिए बनाए गए हैं आप कॉलेज में जाते हो तो प्लीज इन्हें पहनना बंद कर दो इसकी बजाय मैं कलर्स ट्राई करो स्नीकर्स, चक्कस,  चेल्सी अलग अलग तरह के जूते होते हैं जो कॉलेज बॉयज के लिए डिजाइन किए गए होते हैं उन्हें ट्राई करो वह सब पर ही अच्छे लगते हैं। फिर से काले रंग के जूते पहनना बंद कर दो।
...
दूसरी टिप यह है की एक घड़ी पहनना शुरू करो अगर आपको घड़ी करने में परेशानी है तो आप ब्राउन लेदर बेल्ट की घड़ी खरीद सकते हैं जिसका डायल वाइट कलर का हो यह सब के साथ अच्छी लगती है चाहे कैजुअल ड्रेस हो चाहे फॉर्मल ड्रेस हो।
...
तीसरी टिप यह है कि अगर आप ड्रेस शूज डाल रहे हो तो ध्यान रखें कि आपके सूट का कलर आप की बेल्ट के कलर के साथ मैच हो और आपकी घड़ी का बेल्ट भी उसी के साथ का होना चाहिए लेकिन अगर आप ने स्नीकर्स डाल रहे हो तो आप बेल्ट और घड़ी के कलर को एक साथ रखें कोशिश करें कि आप बेल्ट भी ब्राउन ही लें।
आज हम बात करेंगे 7 तरह की कैजुअल ड्रेस के बारे में...
1.
पहली जो ड्रेस है उसमें आप इन स्वेटर ग्रे कलर के साथ ओलिव कलर का चीनो डाल सकते हैं।


इसके साथ ही आप ब्राउन बेल्ट की घड़ी डायल पैड वाइट है उसके साथ ब्राउन कलर के स्नीकर यह ध्यान रखें कि ब्राउन कलर की घड़ी यूनिवर्सल है आप सभी ड्रेस के साथ इसे डाल सकते हैं।
हमेशा ध्यान रखें कि ओलिव कलर के साथ व्हाइट ब्लैक ग्रे कलर ही डालें क्योंकि इनके साथ ओलिव कलर अच्छा एफक्ट देता है ज्यादा पेटर्न या डार्क कलर मत पहने।

2. दूसरी ड्रेस मैं आप फ्लैनल  शर्ट डाल सकते हैं जिसका मेन कलर ब्राइट हो और पेटर्न डार्क हूं उसके साथ आप डार्क ब्लू कलर की जींस डालें यह दोनों एक साथ शानदार लगते हैं। 

इसके साथ आप सपोर्टर पहने और ब्लैक कलर की बेल्ट और ब्लैक कलर की घड़ी आप चाहे तो ब्राउन कलर की बेल्ट और घड़ी भी डाल सकते हैं जिन लड़कों का वजन कम होता है उन लड़कों पर यह कंबीनेशन अच्छा लगता है और साथ ही वे ज्यादा पतले भी नहीं लगते।

3. तीसरी ड्रेस थोड़ी फॉर्मल है और कैजुअल भी है अगर आप मेक एयरप्लेन शर्ट नहीं डालना चाहते तो आप ओलिव ग्रीन चीनों के साथ व्हाइट ब्लैक ग्रे कलर की सिंपल शर्ट डाल सकते हैं यही कलर ओलिव ग्रीन के साथ निखर कर आते हैं।


बहुत से लड़के स्नीकर्स पहनना पसंद नहीं करते उन्हें ड्रेस शूज ही अच्छे लगते हैं तो वे ब्राउन डबल मोंक लोफर या ब्राउन ऑक्सफोर्ड शूज कर सकते हैं यह कैजुअल भी पहने जा सकते हैं और अच्छे भी लगते हैं इसके साथ आप ब्राउन कलर की घड़ी ले। फिर से याद रखें ब्लैक कलर के शूज ना पहने यह बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते।

4. चौथी ड्रेस में आप डार्क कलर के चीनों के साथ ब्राइट कलर की स्मॉल पैटर्न वाली फ्लैनल शर्ट डाल सकते हैं इसके साथ ही आप चक्कस बूट डाल सकते हैं


चक्कस बूट हर टाइप की ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं अगर आप का शूज़ चॉइस उतना अच्छा नहीं है तो आप यूनिवर्सल बूट चक्कस बूट खरीद सकते हैं यह आपका हर तरह की ड्रेस के साथ काम चला देंगे हो सके तो ब्राउन कलर के चककस बूट खरीदें उसके साथ ब्राउन कलर की बेल्ट और ब्राउन कलर की घड़ी को भी मैच कर खरीद लें।
डार्क कलर में डार्क मैरून, डार्क ग्रे, नेवी ब्लू, ब्लैक और डार्क ग्रीन ट्राई करें।

5. अगर आप सिंपल ड्रेस में कूल लगना चाहते हैं तो आप पांचवी ड्रेस ट्राई करें।

 आपको यह बेहद पसंद आएगी इसमें आप डार्क जींस के साथ प्लेन कॉटन शर्ट डालें और वाइट स्नीकर्स डालें अगर आपको स्नीकर्स चुज़ करना नहीं आता तो आप व्हाइट स्नीकर खरीद लें ध्यान रहे यह बिल्कुल वाइट हों इन पर किसी तरह का लोगो ना हो और कोई दूसरा कलर भी ना हो प्लेन व्हाइट स्नीकर हर ड्रेस पर सही लगते हैं उसके साथ आप किसी भी तरह की घड़ी डाल सकते हैं यह काफी कूल लगता है। अगर आप कहीं कॉलेज ट्रिप पर जा रहे हैं तो आप यह ड्रेस चुज कर सकते हैं।

6. अगर आप बहुत पतले हैं तो आप यह जान लें की डार्क कलर आपको और ज्यादा पतला दिखाते हैं। आप ब्राइट कलर पहने ब्राइट कलर आपको दिखने में थोड़ा बेहतर लुक देंगे।

आप पेंट डार्क कलर की डाल सकते हैं इसके साथ शर्ट ब्राइट कलर की डाल सकते हैं यह आपको नीचे से थोड़ा पतला ऊपर से थोड़ा चोड़ा लुक देगा जिससे आप मस्कुलर और अपने साइज से थोड़ा बढ़ा देखेंगे और ध्यान रहे शर्ट पर वर्टीकल पैटर्न ना हो अगर आप लाइनिंग डाल रहे हो तो होरिजेंटल लाइन के कपड़े पहने वर्टिकल लाइन मत पहने या आप ब्राइट कलर की फ्लैनल शर्ट जिस पर स्मॉल पेटर्न बना हो डाल सकते हैं उसके साथ डाल डार्क कलर की पेंट पहने जैसे डार्क ब्लू, नेवी ब्लू, डार्क जींस ल, ब्लैक जींस उसके साथ आप ब्राउन कलर के शूज ब्राउन कलर की घडी या वाइट स्नीकर्स कैजुअल घडी डाल सकते है।

7. कई लड़कों को जैकेट या हूडीज पहनने का शौक होता है तो वे बड़े-बड़े लोगो वाली जैकेट या हूडीज ना पहने क्योंकि वह दो या तीन बार ही अच्छी लगती हैं इसकी बजाय आप प्लेन और बेसिक कलर की हुडीज या जैकेट पहने और उनके साथ इंनर में व्हाइट, ब्लैक, ग्रे कलर की टीशर्ट पहने और साथ में आप जींस, स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स या बूट भी पहन सकते हैं

 और घड़ी ब्राउन बेल्ट व्हाइट डायल जो हर किसी के साथ अच्छी लगती है स्टाइल के लिए आप ग्लासेस लगा सकते हैं। ध्यान रहे बड़े-बड़े लोगो अवॉइड करें।
...
तो यह थी कॉलेज बॉयज की कुछ कैजुअल ड्रेस अगर आप भी अपने सुझाव शेयर करना चाहते हैं तो प्लीज कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और आप किसी टॉपिक पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो वह भी कमेंट में जरूर बताएं।
देश कुमार

पुरानी गर्लफ्रेंड को कैसे वापस पाएं

अगर आपको आपकी गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया है और आप उसे वापस पाना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है ध्यान से पढ़ते रहे।

सबसे पहले मैं आपको बताना चाहूंगा कि अपनी गर्लफ्रेंड को वापस पाने का यह फार्मूला तीन अलग-अलग टाइप में डिवाइड है

3R.

recovery
rekindling
reattraction

आइए शुरू करते हैं...

1. The Recovery Phase.

ब्रेकअप के बाद का पहला चरण होता है रिकवरी यह वह हिस्सा होता है जब आप बहुत बहुत बहुत बुरा फील करते हैं आपका दिल टूट चुका होता है आप बिल्कुल अकेला महसूस करते हैं इस वक्त आप को सबसे ज्यादा जरूरत होती है रिकवरी कि खुद को रिकवर करने के इसी समय में आपको कुछ डिसीजन लेने होते हैं कुछ लोगों को अवॉइड करना होता है अपनी गर्लफ्रेंड को भूल ना होता है।
तो आपको अपने रिकवरी जोन में सबसे जरूरी चीज यह करनी है कि आपको अपनी गर्लफ्रेंड को बिल्कुल इग्नोर करना होगा कम से कम 1 महीने तक आपको अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से कोई भी कांटेक्ट नहीं रखना है उसको कोई मैसेज नहीं करना है उससे मिलना नहीं है हो सके तो उसकी तरफ देखना भी नहीं है उसे बिल्कुल इग्नोर कर देना है हां यह बहुत मुश्किल है क्योंकि अभी अभी आपका ब्रेकअप हुआ है लेकिन अगर आप उसको वापस पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यही करना होगा क्योंकि यह आपका रिकवरी जोन है तो आप को रिकवर होने में खुद को संभालने में आसानी होगी।

साथ में ही आपको वह सब भी करना होगा जिससे आपको आपकी पुरानी गर्लफ्रेंड की याद बिल्कुल भी ना आए

अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बताएं कॉमेडी वीडियोस कॉमेडी पिक्चर देखना शुरू करें बुक्स पढ़ना शुरू करें फोटोग्राफी शुरू करना शुरू करें और अपनी बेहतरीन लाइफ को सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू करें हर रोज कोई ना कोई ऐसा इंटरेस्टिंग काम करें जिससे आप सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।

आपको मानसिक तौर पर भी उससे दूरी बनानी होगी जिसके लिए आपको उसका कांटेक्ट नंबर उसके सोशल मीडिया अकाउंट सबको डिलीट या ब्लॉक करना होगा आप को उसके मैसेजेस को डिलीट करना होगा उसकी फोटोस को डिलीट करना होगा।

हां आपको उसे वापस लाना है लेकिन सबसे पहले आपको खुद रिकवर होना पड़ेगा जिसके लिए यह सब करना जरूरी है

आप 1 महीने तक उससे बिल्कुल दूरी बनाए हुए हैं इस टाइम को ज्यादा से ज्यादा यूज करें अपने दोस्तों के साथ घूमने पिकनिक पर जाएं कॉमेडी मूवीस देखें कॉमेडी क्लब ज्वाइन की करें या यूट्यूब पर बहुत सारे चैनल है जहां पर आप अपना समय बिता सकते हैं।

अपनी हॉबीज को फॉलो करें जिम जॉइन करें अच्छा हेयरकट ने अपने स्टाइल पर ध्यान दें और अच्छा दिखे वह सभी काम जिनसे आप बिजी हो सकते हैं इस रिकवरी भाग में उन सब काम को करें।

यह जान लें कोई भी ब्रेकअप इसी वजह से होता है क्योंकि उसमें अट्रैक्शन कम हो जाता है अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने आपको कारण भी बताए हैं कि इस वजह से मैं आपके साथ नहीं रह सकती तो वह झूठ बोल रही है असली कारण यह है की अट्रैक्शन खत्म हो चुका है।

जब हम एक दूसरे के साथ रहते हैं सब हमें एक दूसरे को नजदीक से जानने का मौका मिलता है तब हमें उसके अच्छे और बुरे सब चीजों के बारे में जानने का मौका मिलता है और सब कुछ चीजें हमें अच्छी नहीं लगती जिनसे धीरे-धीरे हमारा लगाव कम होने लगता है।

रिकवरी भाग में आपको उन सब बातों पर ध्यान नहीं देना है जो आपकी गर्लफ्रेंड ने आपको बोली थी इसकी बजाय आप खुद को बेहतरीन बनाएं आप अपनी कमियों को दूर करें।

2. The Rekindling Phase.

इसके बाद दूसरा भाग शुरू होता है इस भाग में आपको अपनी एक्स को वह सब बातें याद करवानी है जो आपके अच्छे समय की यादें हैं आपको उसको अपनी याद दिलानी है अब आप उन चीजों के बारे में सोचो जिससे वह आपको याद करें।
अगर कोई एकदम से किसी से दूर हो जाएं या कोई अब से एकदम से दूर हो जाए तो कुछ बातें आपको उसकी याद आएंगी ही आएंगी यही चीज आपकी एक्स के साथ ही होगी तो आपको अपनी खुशनुमा यादगार बेहतरीन बातों को यूज करके उसको खुद की याद दिलवानी है।

यही पहले भाग रिकवरी का मेन हिस्सा है जिससे उसको आपकी याद आए रिकवरी भाग में आप को कम से कम एक महीना या 3 हफ्ते का नो कॉन्टैक्ट पीरियड रखना है।

दूसरे भाग में आपको वैसा बनना है जैसा शुरू में आपकी गर्लफ्रेंड को आप मैं पसंद था
इसमें आपको सेल्फ इंप्रूवमेंट करनी होगी जिम जाना होगा आपको ऐसा बनना होगा जिससे लोग अट्रेक्ट होते हैं उनको ऐसा लगना चाहिए कि मैंने उसे छोड़ कर गलती की है। बल्कि उसकी फ्रेंड भी उसे बोलें की

देखो वह कितना अच्छा हो गया है पहले से
वह सोशल मीडिया पर यह कर रहा था

इसी वजह से आपकी एक्स के अंदर जलेसी भी होने लगेगी। इसी दौरान आपको नई लड़कियों से बातें भी करनी होगी सिंपल दोस्ती करनी होगी उनके साथ घूमना होगा जैसे आप नॉरमल फ्रेंड्स हों इसी वजह से आपकी एक्स को आप ज्यादा अट्रैक्टिव लगेंगे इससे उसे लगेगा कि उसने एक अच्छा दोस्त अच्छा इंसान खो दिया है।

यह बहुत ही जरूरी है।
इस भाग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि अब आपको अपनी एक्स के साथ पहला कॉन्टैक्ट करना है आप को एकदम से उसे फोन नहीं करना है बिल्कुल छोटी शुरुआत करनी है बिल्कुल एकदम से वो सब बातें नहीं करनी है कि क्या हुआ क्या नहीं हुआ क्या होना चाहिए था नहीं आपको सिर्फ छोटी सी शुरुआत करनी है आपको उसे एक छोटा सा टेस्ट मैसेज करना है जिससे उसके चेहरे पर स्माइल आए और उसे लगे कि आप बिल्कुल दूर नहीं रहे हैं आप उसके आसपास ही हैं ध्यान रहे कि आप कोई भी नकारात्मक चीज नहीं करें।
उसे ऐसा लगना चाहिए कि आप खुश हैं अब पहले से ज्यादा खुश हैं।

कोई भी ड्रामा नही करें।
अप का पहला टेक्स्ट मैसेज ऐसा होना चाहिए जो उसे आपके अच्छे टाइम के बारे में सोचने पर मजबूर करें आप उसे एक टेक्स्ट में कोई क्वेश्चन भेज सकते हैं
आप हाय हेलो में टाइम वेस्ट ना करें कोई ऐसा मैसेज भेजें जिसका रिप्लाई आ सके।

exmple. उसे भेजें कि

याद है तुम मुझे एक बार अपनी सिटी  की कॉपी कैफे में ले गई थी जहां पर लाइव सिंगिंग भी होती थी मैं अपने दोस्तों के साथ वहां जाने का प्लान बना रहा हूं पर मैं उसका एग्जैक्ट ऐड्रेस भूल गया हूं तो तुम मुझे उस जगह का एग्जैक्ट एड्रेस मैसेज कर दो।

इससे उसे सबसे पहले तो आपके साथ बिताया हुआ वहां का टाइम याद आएगा और दूसरा उसे थोड़ी जेल्सी भी होगी कि आप उसकी सीटी में अपने किसी और दोस्तों के साथ जा रहे हैं और तीसरा उसे आपका रिप्लाई भी करना होगा क्योंकि आप अपनी एक क्वेश्चन किया है।

ध्यान रहे कि यह आपको आपके रिकवरी पोषण के बाद करना है जो कि 3 हफ्ते का था उसके बाद आपको दूसरा भाग फॉलो करना है यानी कि आपको यह आपका 1 महीने बाद बिल्कुल पहला मैसेज है।

3. The Re-attraction Phase.

तीसरे भाग में आपको अपने दोस्त से मिलना होगा पर्सनली उससे बातें करनी होगी आपको उससे यह नहीं कहना कि चलो मिलते हैं बातें करते हैं कि क्या हुआ क्यों हुआ...

आपको उसे सिर्फ इतना कहना है कि कोफ़ी पीते हैं साथ में अस-आ-फ्रेंड और इसी समय आप वह सब बातें कर सकते हैं जिनसे आप उसके साथ फ्यूचर में अच्छा रिलेशन बना पाए। वह बातें करें जिनमें उनका इंटरेस्ट है और आप पहले से ही जानते हैं कि उसका इंटरेस्ट किस चीज में है किस टॉपिक में है, उसकी होबिज़ क्या है।

हमेशा पॉजिटिव रहे कोई ड्रामा ना करें कोई रिलेशनशिप की बातें ना करें।

फ्रण्डली रहे एक अच्छा समय साथ गुजारे उन्हें आप बिल्कुल बदले हुए लगने चाहिए।
इसी समय आप को उनके साथ फ़्लर्ट भी करना है क्योंकि आप साथ रह चुके हैं तो आप आसानी से कर सकते हैं फ्लर्टिंग में सबसे जरूरी है आपको उसे बार बार टच भी करना है।

यह सबसे जरूरी है ऐसा करने से आपकी एक्स को वह सब याद आएगा कि आप पहले साथ रह चुके हैं अपने पहले साथ कितना अच्छा समय बिताया है।

धीरे धीरे हंसी मुलाकातें बढ़ाते रहें। इससे वो आपकी तरफ दोबारा अट्रैक्ट होने लगेगी।

अगर आप ऊपर दिए गए तीनों भाग में से किसी भी टॉपिक पर डिटेल में एक ब्लॉग चाहते हैं तो हमें प्लीज कमेंट करके बताएं आपके सजेशन और क्वेश्चन भी जरूर कमेंट करें।

देश कुमार

दस आदतें जिन्हें लड़किया पसंद करती हैं

हम जैसे लड़के सारी ज़िंदगी भी अगर लड़कियों को समझने में लगा दे तब भी हम उन्हें समझ नहीं पाएंगे।
जब भी हम किसी फंक्शन या पार्टी में किसी लड़की को देखते हैं तो यकीन मानो उसके मन मे सिर्फ ओर सिर्फ यही चल रहा होता है कि उसकी ड्रेस ओर उसकी ज्वैलरी किस किस से अच्छी लग रही है और उसका मेकअप ठीक है या नहीं।
ओर उसी समय हमारे दिमाग मे चल रहा होता है कि इस लड़की को इम्प्रेस कैसे करें।

तो दोस्तों उसके पास जाके उसे बोर करने की बजाय ये जाने की वो कौन सी ऐसी दस बातें हैं जिससे लड़किया ON होती हैं।
On होने से मतलब है लड़कियों का फ्लैट होना।

1. Sense of humor

लड़कियां उन लड़कों को पसन्द करती हैं जो उन्हें हसातें हैं अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जरिए। हमे ये ध्यान रखना चाहिए कि हँसाने के लिये हम किसी का मज़ाक ना उड़ाये ना ही खुद भी मतलबी चिपकू लगें। हमें चाहिए नेचुरल sense of humor. ये असली लगना चाहिए, हल्की फुल्की हँसी होनी चाहिए, जिससे एक मन लगने वाला माहौल बने और हर समय भी हँसना ही नहीं है। अगर तुम बात बात पर जोक्स सुनाओगे तो ये funny नहीं लगता।

2.being attentiveness

Attentiveness का मतलब होता है ध्यान देना। सामने वाले को अपना full attention देना, जिससे उसको लगे कि आप सचमुच उसमे रुचि ले रहे हैं। चाहे वो लड़की अपनी ओर अपनी सहेली कि एक जैसी ड्रेस में अंतर बता रही हो, आपको बस ध्यान देना है।

3. Emotional Security

अगर आप insecure feel करतें हैं तो आप कितने ही हैंडसम क्यों ना हों पर आप बिलकुल भी attractive नहीं लगते।

"प्रीति तुम सचमुच मुझे पसंद करती हो ना?"

लड़कों को secure होना चाहिए कि हाँ हम अच्छे दोस्त हैं और वो मुझे पसंद करती है। अगर वो आपको पसंद नहीं करती तो आपसे दोस्ती भी नहीं करती।

4. Being a well dress

लड़कों को लगता है कि पूरी तरह से तैयार शैयार होने से हम जोकर लगेंगे तो लड़के Well Dress होने की बजाय Casual ड्रेस पसंद करते हैं लेकिन लड़िकयों को Well Dress लड़के अच्छे लगते हैं। क्योंकि किसी शादी या पार्टी में लड़कियां खुद भी इतनी सजी धजी होती हैं तो वो आपकी well dress लुक से इम्प्रेस होकर आपके साथ फोटो खिंचवाने का ऑफर भी रख सकती हैं।
सोचिये की एक पार्टी में दो लड़के हैं एक Well Dress दूसरा average आप खुद किस्से बात करना पसंद करेंगे?

5. Being a good kisser

एक स्टडी से पता चला है कि 10 में से 4 लड़के ही अच्छे kisser होते हैं, बाकी 6 एवरेज भी नहीं होते। अगर आप चाहते है हम इस बारे एक ब्लॉग लिखें की , एक अच्छा kisser कैसे बने या kiss करते समय क्या ना करें, नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

6. Being a Hard Worker

मेहनती लोगों में कमाल का attraction होता है। लड़कियाँ उन लड़कों को पसंद करती हैं जो किसी काम मे अपने हाथों के गन्दा होने की परवाह नही करते। जो लड़के समय और effort लगाते है किसी काम में सब ही उन्हें पसंद करतें हैं।

7. Being financially responsable

इसका मतलब यह नहीं है कि आप अमीर होने चाहिए या आपके  पास महंगी कार होनी चाहिये। इसका मतलब है कि आपके पास जितना है आप उसके प्रति जागरूक है। ऐसा ना हो कि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करते हो। आप क्रेडिट कार्ड के लोन में दबे हुए हों।

8, Being kind and compassionate

सबसे ज्यादा आकर्षित बनने का सबसे आसान और सबसे मुशकिल रास्ता है कि आप विनम्र बने, सबका आदर करें, सबकी हेल्प करें चाहे छोटा हो या बड़ा सबकी।
प्लीज, थैंक्यू जैसे शब्दों का प्रयोग करें। सबसे मुस्कान के साथ मिले।

9. Knowledge

हमें हमेशा अपनी नॉलेज को बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, आसपास से या प्रॉपर source से जहाँ से भी नॉलेज मिले इक्क्ठा कर लेनी चाहिए।
इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप चतुर बन जाये। आपको एवरेज से ऊपर उठना है, ओर जानकारी जहा से मिले उसे अपने दिमाग में इक्क्ठा कर लो बस।
हो सके तो बुक्स पढ़ें अगर बुक्स पढ़ना नही पसन्द तो ऑडियो बुक्स सुने आपको फ्री में यूट्यूब पर ऐसी काफी बुक्स मिल जाएगी।

10. Confidence

सबसे जरूरी यानी सबसे ज्यादा जरूरी है कॉन्फिडेंस।
हम सब हैंडसम पैदा नहीं होते पर सब में कॉन्फिडेंस भी नहीं होता। अगर आप हैंडसम की रेस में आगे जाना चाहते हैं तो आपका बूस्टर है कॉन्फिडेंस।
लड़किया पसन्द करती हैं कॉन्फीडेंस। सारी दुनिया पसन्द करती है कॉन्फिडेंस।

ये थी वो दस आदतें जिन्हें लड़कियाँ पसन्द करती हैं। अगर आप बनना चाहते हैं chick magnet तो इन आदतों अपनाना अभी से शुरू कर दें।

आप भी ऐसी किसी आदत के बारे में बताना चाहते हैं तो कॉमेंट्स में जरूर बतायें।

देश कुमार