कॉलेज फेस्टिवल में जरूरी हैं ये 10 बेहतरीन इवेंट्स


कॉलेज फेस्टिवल में ढेर तरह के इवेंट होते हैं और जिन में पार्टिसिपेट करने का मजा भी अलग ही होता है।
आज हम ऐसे कुछ 10 इवेंट्स के बारे में बताना जा रहे हैं बताने जा रहे हैं जिससे आपका कॉलेज फेस्टिवल शानदार यादगार बन जाएगा...

1. क्राफ्ट वर्कशॉप...

आप अपने कॉलेज फेस्टिवल में क्राफ्ट वर्कशॉप का इवेंट्स करवा सकते हैं। जिसमें स्टूडेंट्स अलग-अलग तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। जिसकी इंस्पिरेशन सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम ओर पिनट्रस्ट से ले सकते हैं। क्राफ्ट वर्कशॉप का मजा अलग ही होता है और यह आपकी क्रिएटिव स्किल को भी इंप्रूव करता है।

2. कुकिंग इवेंट..

आप फेस्टिवल में कुकिंग इवेंट भी रख सकते हैं। बहुत स्टूडेंट्स को कुकिंग का शौक होता है और वह अपनी क्रिएटिविटी इस इवेंट में दिखा सकते हैं और इसके अंत में आपको बढ़िया खाना भी मिलेगा तो आपको यह हैप्पी एंडिंग कुकिंग इवेंट जरूर रखना चाहिए।

3. TEDx talks..

आप शायद जानते नहीं है कि इस की शुरुआत ही 2009 में एक केंपस इवेंट से हुई थी। जहां यह इवेंट सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो गया और आज इसे इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अपनी स्किल शेयर करने के लिए यूज किया जा रहा है। आप इसे अपने कॉलेज फेस्टिवल में जरूर रखें यह काफी इंटेलेक्चुअल और मोटिवेशनल इवेंट है।

4. Meet the grads..

इस इवेंट में आप अपने कॉलेज के सभी क्रिएटिव और टैलेंटेड स्टूडेंट्स की लिस्ट बनाकर इवेंट फेस्टिवल वाले दिन पूरे कॉलेज को इन से मिलवा सकते हैं ताकि इनके टैलेंट का और या इनकी क्रिएटिविटी का सारे कॉलेज को पता चल जाए और उन्हें भी कुछ सीखने को मिले और कुछ नया करने का मोटिवेशन मिले।

5. कम्युनिटी सर्विस इवेंट...

हम अपने कॉलेज फेस्टिवल में कुछ ऐसे इवेंट्स रख सकते हैं जो हमारी कम्युनिटी पर अच्छा असर डालें जैसे कि हम सोशल मैसेज दे सकते हैं, लोगों को ट्रैफिक रूल के बारे में जागरूक कर सकते हैं या लोगों को सरकारी स्कीमों के बारे में बता सकते हैं ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके।

6. स्ट्रेस रिलीफ एक्टिविटीज...

आप कॉलेज फेस्टिवल में छोटे-छोटे इवेंट करवा सकते हैं जिनमें एक्साइटमेंट होता हो बहुत सी गेम होती हैं जिनमें एकदम से मन लग जाता है या ऐसी गेम जो हमने बचपन में बहुत खेली होती हैं और धीरे धीरे हमसे छूट जाती हैं। हम उन गेम्स को इवेंट में ला सकते हैं जिससे बचपन की यादें ताजा हो जाए और हमारी स्ट्रैस भी काफी कम हो जायेगी।

7. फैंसी ड्रेस थीम...

आप अपने कॉलेज फेस्टिवल की मेन ड्रेस थीम को फैंसी रख सकते हैं। जिससे बहुत सारे स्टूडेंट को अपने लिमिटेड कैजुअल जोन से बाहर निकलने का मौका मिलेगा और फैंसी ड्रेस में उनको खुद को नए तरीके से देखने का नजरिया मिलेगा जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

8. कोफी गेट टुगेदर...

कॉलेज फेस्टिवल में हर स्टूडेंट अलग ही तरीके से अपना एंटरटेनमेंट कर रहा होता है। आप एक ऐसा इवेंट कर सकते हैं जिससे वे सब एक जगह पर इकट्ठा होकर एक कॉफी गेट टुगेदर कर सके। जिससे उन्हें बहुत सारी चीजों पर बात करने का मौका मिलेगा। यह एक अच्छी यादगार बन सकता है आप सबको साथ में लेकर कॉफी के साथ फोटोग्राफ ले सकते हैं। जो कि आप के कॉलेज मेमोरी का बहुत अच्छा लम्हा बन सकता है।

9. मोबाइल फिल्म...

इसमें आप स्टूडेंट को उनके सेल फोन की मदद से एक छोटी सी वीडियो फिल्म बनाने का इवेंट रख सकते हैं और टॉप फाइव फिल्म को इवेंट के लास्ट डे पर एक बड़ी स्क्रीन पर प्ले कर सकते हैं। यह एक क्रिएटिविटी को शो करने वाला इवेंट है जिससे काफी मोटिवेशन मिलता है।

10. फोटोशूट...

आप अपने कॉलेज में एक ऐसा इवेंट करवा सकते हैं  जो सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें स्टूडेंट आपको कॉलेज फेस्टिवल की फोटोस भेज सकते हैं और आप बेहतरीन फोटोज को उनके नाम के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। यह आपके इवेंट के प्रमोशन का सबसे बढ़िया तरीका है और आप बाकी सभी इवेंट की फोटोग्राफ और बेहतरीन यादगार फोटोज इसमें शामिल कर सकते हैं।

यह कुछ इवेंट्स थे जो आपको कॉलेज फेस्टिवल को यादगार बनाने में साथ दे सकते हैं अगर आप भी ऐसे ही किसी इवेंट को शेयर करना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

देश कुमार

<kumardesh438@gmail.com>

No comments:

Post a Comment