आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 10 देशों की जहां इंडियन बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं आपको बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके पास इंडिया का कोई सरकारी कार्ड जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड होना चाहिए और जिस देश में आप घूमने जा रहे हैं वहां की मुद्रा होनी चाहिए तो आइए देखते हैं वह कौन से 10 देश हैं
1. Nepal
नेपाल भारत के बहुत ही करीब है। इस देश में भारतीयों के लिए आने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। नेपाल एक ऐसा देश है जहां भारतीय बिना वीजा के घूम ही नहीं बल्कि काम भी कर सकते हैं, आप यहां पर रह भी सकते हैं लेकिन आपके पास भारतीय आईडेंटिटी प्रूफ होना चाहिए। भारत और नेपाल के संबंध अच्छे होने के कारण यह संभव हुआ है नेपाल में घूमने के बहुत से स्थान है। जिन्हें देखने के लिए हर साल अलग-अलग जगह से पर्यटक आते हैं।
2. Mauritius
मॉरिशस को एशिया के सबसे सुंदर देशों में गिना जाता है, यहां पर दुनिया भर से पर्यटक आते हैं साथ ही अगर आपको वाटर स्पोर्ट्स पसंद है तो मॉरिशस आपके लिए सही जगह है। मोरिशियस के भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध है और यही कारण है कि आप सिर्फ पासपोर्ट के बेस पर बिना वीजा के मोरिशियस जा सकते हैं। मोरिशियस जाने के लिए एयरपोर्ट पर आपके पासपोर्ट पर आपको 60 दिन की मोरिशियस में रहने की अनुमति दी जाएगी। इसकी सिर्फ एक शर्त है कि आपको रिटर्न टिकट पहले ही बुक करनी होगी। सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं आप 60 दिन तक बिजनेस ट्रिप पर भी मोरिशियस जा सकते हैं।
3. Bhutan
भूटान भारत का निकटतम देश है और यह एक तरफ से सिक्किम से जुड़ा हुआ है और आप यहां भी बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। भूटान जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट और कोई भी भारतीय आईडेंटिटी प्रूफ होना चाहिए।
4. Haiti
बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जिन्होंने शायद हाएती के बारे में सुना होगा। हाएती अरेबियन देश है, यह एक द्वीप की तरह है जिसके चारों ओर पानी ही पानी है इसीलिए यह दिखने में बेहद खूबसूरत है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एशियाई देश नही होने के बावजूद भी यहां पर आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। इस जहां की शर्त बस यह है कि आपको रिटर्न टिकट लेनी होगी और आपका पासपोर्ट की अवधि 6 महीने बच्ची होनी चाहिए।
5. Jamaica
अगर आपको समुद्र, डॉल्फिंस, पहाड़ यह सब चीजें घूमना पसंद है तो जमाईका आपके लिए सबसे सही जगह है। जी हां, यहां पर भी बिना वीजा के आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यह एक अरेबियन देश है यहां का संगीत दुनियाभर में मशहूर है। यहां जाने के लिए आपको थोड़ा सा इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह बाकी देशों की तरह उतना सुरक्षित नहीं है। यहां पर आने के लिए आपको 30 दिन का पासपोर्ट पर ही वीजा मिल जाएगा और आप आसानी से 30 दिन के लिए समुद्र, पहाड़ और डॉल्फिन के बीच में अपना अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।
6. Trinidad & Tobago
यह देश भी एक द्वीप है जो कार्निवल सिनेमा करने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसके साथ ही अगर आप पशु पक्षियों के प्रेमी हैं तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। ध्यान रहे कि आपके पासपोर्ट की अवधि 6 महीने वैलिड हो और आपके पास से रिटर्न टिकट भी हो।
7. Ecuador
यह दक्षिण अमेरिका में एक छोटा सा देश है जो कालापार्को बीच के लिए जाना जाता है। यहां तक कि अमेजॉन जंगल का एक हिस्सा इसके अंदर भी आता है तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां जाकर आप जंगल के एडवेंचर का मजा उठा सकते हैं। भारतीयों के लिए खुशी की बात यह है कि आप बिना वीजा के यहां 90 दिन तक रह सकते हैं।
8. Micronesia
इस देश का नाम भी शायद ही किसी ने सुना होगा यह पेसिफिक महासागर में बसा हुआ है। यहां पर लगभग 400 द्वीप हैं, यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है और अपने में एक अलग ही दुनिया है। यहां पर पर्यटक आते जाते रहते हैं और यह बेहद ही साफ देश है। भारतीय यहां बिना वीजा के 30 दिनों तक रह सकते हैं, बस उनके पासपोर्ट की अवधि 6 महीने से ज्यादा होनी चाहिए और उनके पास रिटर्न टिकट भी होनी चाहिए।
9. Serbia
यह यूरोप पेंसिलवेनिया में स्थित देश है, जहां पर भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं है। यहां आप रोमन आर्किटेक्चर देख सकते हैं। यूरोप में यह एकमात्र ऐसा देश है जहां भारतीयों को वीजा नहीं चाहिए होता। आप बिना वीजा के यहां 30 दिनों तक रह सकते हैं।
10. Indonesia
इंडोनेशिया में हर साल हजारों भारतीय पर्यटक जाते हैं। यह देश भारत के करीब है और आप कम खर्चे में एक अच्छी जगह घूम सकते हैं। इंडोनेशिया में वोल्केनो से शुरू होकर पशु पक्षी और इनका संगीत दुनियाभर में मशहूर है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरा देश है, यही कारण है कि यहां पर्यटकों की संख्या भी अधिक है। यहां भी आप 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं।
...
तो यह थे वह 10 देश जहां पर भारतीय स्टूडेंट बिना वीजा के घूम सकते हैं अगर आप भी अपनी स्टूडेंट लाइफ में किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप कम खर्चे में विदेश यात्रा कर सकते हैं।
अगर आप भी ऐसे ही किसी देश के बारे में जानते हैं तो आप नीचे कमेंट में बता सकते हैं।
देश कुमार
No comments:
Post a Comment