भारत सरकार शुरू से ही लड़कियों के लिए सेफ्टी एप्लीकेशन बनाती रही है लेकिन मॉडर्न कुछ एप्लीकेशन बहुत ही ज्यादा सुरक्षित हैं इनमें जीपीएस और एमरजैंसी डायल और नियर बाय सेफ्टी लोकेशन जैसे न्यू फीचर है।
आज हम ऐसी ही 7 बेहतरीन सेफ्टी एप्लीकेशन के बारे में बात करेंगे...
1. Safetipin...
सेफ्टीपिन बिल्कुल बढ़िया एप्लीकेशंस है यह आसपास के माहौल को ध्यान में रखकर बनाई गई है इसमें जीपीएस की मदद से जरूरत पड़ने पर आसपास के सेफ़ इलाके पता लग जाते हैं इसकी मदद से हम आम लोग भी दूसरों की मदद कर सकते हैं।
हम अपने इलाके में एक जगह को सेफ़ पॉइंट बनाकर उसको रजिस्टर करवा सकते हैं ताकि जरूरतमंद की हेल्प हो सके।
2. Raksha...
रक्षा सेफ्टी अलर्ट यह बेहतरीन एप्लीकेशन है जो कि अलर्ट करने के लिए बनाई गई है इसमें आप अपने करीबियों के नंबर को सिलेक्ट कर कर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आप रक्षा एप्लीकेशन से उनको अलर्ट भेज सकते हैं अगर आपका फोन ऑफ मोड में भी है तब भी आप वॉल्यूम बटन को 3 सेकंड तक दबाकर अलर्ट भेज सकते हैं।
आप अपने करीबियों को अपनी मर्जी से चुन सकते हैं यह सुरक्षा के लिए बेहतरीन एप्लीकेशन है।
3. Himmat...
हिम्मत लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई एक बेहतरीन ऐप है इसमें रजिस्टर करने के लिए आपको एक प्रोसीजर फॉलो करना पड़ता है।
जिसमें पुलिस स्टेशन में अपना अकाउंट प्रॉपर वन टाइम पासवर्ड के साथ वेरीफाई करवाना होता है उसके बाद आप हिम्मत एप्लीकेशन से अपनी लोकेशन फोटो वीडियो सीधा पुलिस स्टेशन में भेज सकते हैं जिसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
4. women safety...
वुमन सेफ्टी एप्लीकेशन में आप एक बटन प्रेस कर कर सीधा अपनी लोकेशन अपने जानकार लोगों को भेज सकते हैं।
इसके साथ ही उनको एक मैसेज जिसमें आप की लोकेशन आपका नंबर और आपके फोन से फ्रंट और बैक कैमरे से एक फोटो भी चला जाएगा।
जिससे जिससे सिचुएशन की गंभीरता का अंदाजा लग जाए।
5. Smart 24*7...
यह एप्लीकेशन लड़कियों और बुजुर्ग लोगों के लिए बनाई गई है। इसमें आप खतरा महसूस होने पर अपनी लोकेशन भेज सकते हैं जो सीधा पुलिस और आप के जानकार लोगों को चली जाएगी इसके साथ वह आपको ट्रैक भी कर सकेंगे इसमें और भी कई ऑप्शन है जिनसे आप खतरे की गंभीरता को बता सकते हैं ताकि कार्रवाई उसी हिसाब से की जा सके। इसके साथ ही यह आपके फोन के कैमरे से फोटो भी भेज देगी।
6. shake2safety...
यह एप्लीकेशन यूज करने में बिल्कुल आसान है इसमें आप अपने स्मार्टफोन को तेज़ी सी बार बार हिलाके या पावर बटन को चार बार दबाकर रजिस्टर नंबर पर अपनी लोकेशन और एमरजैंसी मैसेज भेज सकते हैं। यह एप्लीकेशन लॉक स्क्रीन में भी काम करती है और बिना इंटरनेट के भी काम करती है। इसके साथ ही यह आपका फोन चोरी हो जाने या कोई दुर्घटना एक्सीडेंट हो जाने पर भी रजिस्टर लोगों को सूचित कर देती है।
7. bSafe...
इस एप्लीकेशन के जरिए आप अपनी लोकेशन तो भेज ही सकते हैं उसके साथ ही यह आपके रजिस्टर्ड अकाउंट पर एक फेक कॉल भी भेज देगी जो कि एक तरह का इमरजेंसी सायरन होगा जिससे वह आपका मैसेज तुरंत देख सकें।
यह लड़कियों को जरूर यूज़ करनी चाहिए इसमें आपकी जीपीएस लोकेशन इमरजेंसी सायरन के साथ आप के जानकार को मिल जाएगी जिससे सुरक्षात्मक पहल बड़ी तेज हो जाएगी।
tip.
लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका मोबाइल किसी अंजान के हाथ में ना जाए और साथ ही में कोशिश यह करनी चाहिए कि आपका फोन सिर्फ आप ही के हाथ में रहे क्योंकि बहुत सी ऐसी एप्लीकेशन होती हैं जो आपके फोन में मौजूद सुरक्षा एप्लीकेशंस को निष्क्रिय कर देती हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपका फोन दूसरे के हाथों में ना जाए।
...
तो यह कुछ सुरक्षा एप्लीकेशन थी जो लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम में ली जाती है अगर आप भी ऐसी किसी बेहतरीन एप्लीकेशंस के बारे में जानते हैं तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।
देश कुमार
Desh Kumar<kumardesh438@gmail.com
No comments:
Post a Comment