आपके रिज्यूमे से ही अनुमान लगा लिया जाता है कि आपकी स्किल कैसी है। तो आइए आज हम बात करते हैं ऐसी 10 गलतियों के बारे में जो आपको रिज्यूम बनाते समय नहीं करनी है...
1, गलत स्पेलिंग और गलत ग्रामर का प्रयोग...
अपना रिज्यूमे बनाने के बाद आप सबसे पहले उसमें स्पेलिंग और ग्रामर को चेक करें अपनी खुद की गलतियां ढूंढना मुश्किल होता है तो आप अपने किसी दोस्त या फैमिली मेंबर से अपना रिज्यूमे पढ़ने के लिए बोल सकते हैं जिससे आपको अपनी गलतियां ढूंढने में बहुत मदद मिलेगी।
2. सही कीवर्ड का प्रयोग नहीं करना...
आप जिस जॉब के लिए अपना रिज्यूमे भेज रहे हैं ध्यान रखें कि उस से रिलेटेड किवर्ड आपने यूज किए हैं क्योंकि अगर आप मेन कीवर्ड ही यूज नहीं करोगे तो आप उस जॉब के लिए नोटिस ही नहीं किए जाएंगे।
3. पुराना रिज्यूम ही बार बार प्रयोग करना...
अगर आप किसी नई जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने रिज्यूम को अपडेट करें। आप अपनी स्किल को अपडेट करें। रिज्यूम भेजने से पहले अपनी वर्क हिस्ट्री को अपडेट करना ना भूलें।
4. जॉब डिस्क्रिप्शन से ना मिलने वाली स्टेटमेंट लिखना...
रिज्यूम बनाते समय हम बहुत सारी स्टेटमेंट लिख देते हैं और यह ध्यान नहीं देते कि वह टारगेटेड जॉब से मैच करती हैं या नहीं। ध्यान रहे कि आप वही स्टेटमेंट लिखे जो आपकी जॉब के साथ मैच करती हो।
5. बहुत ही ज्यादा जानकारी लिखना...
हम बहुत ज्यादा ही लिख देते हैं चाहे जोब उस बारे में हो या ना हो। हम अपनी सारी स्टेटमेंट इनफॉरमेशन रिज्यूमे में लिख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए अगर हमने कहीं ऐसी जगह काम किया है जिसका हमारी अगली जॉब से कोई लेना देना नहीं है तो बेहतर यही है कि आप इस जानकारी को ना ही लिखें।
6. गलत जानकारी देना..
कभी भी रिज्यूमे में गलत जानकारी नहीं देनी चाहिए। रिज्यूमे के अंदर गलत फोन नंबर गलत डेट गलत ई-मेल बहुत ही बुरा इंप्रेशंस डालते हैं। अगर भविष्य में कभी पता चलता है कि आपने गलत जानकारी दी हुई है तो आपको जो भी से निकाला भी जा सकता है।
7. प्रोफेशनल ईमेल आईडी ना होना...
ध्यान रहे कि आप रिज्यूमे में जो भी ईमेल आईडी दे रहे हैं वह प्रोफेशनल हो और उसे आप सिर्फ ऑफिशियल परपज के लिए ही यूज करते हो। कई लोग बहुत ही बेतुकी ईमेल आईडी इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अपने रिज्यूमे में भी यूज़ करते हैं, आप ऐसा ना करें।
8. अपने पुराने बॉस की कांटेक्ट इनफार्मेशन देना...
आप अपने रिज्यूमे में अपने पुराने बॉस या मैनेजर या अपनी कंपनी से कोई भी जुड़ा हुआ कॉन्टैक्ट या फोन नंबर या एड्रेस ना दें। जब तक कि आपके उनके साथ बहुत ही ज्यादा अच्छे रिलेशन ना हो।
9. पुरानी कंपनी से जुड़ी हुई प्राइवेट जानकारी देना...
हर कंपनी की कुछ प्राइवेट जानकारियां होती है जो वह बाकी कंपनियों के साथ शेयर करना नहीं चाहती। आप भी उन्हें ना शेयर करें यह बहुत ही नेगेटिव इंप्रेशन डालता है।
10. सैलरी के बारे में लिखना...
अपनी पुरानी सैलरी के बारे में ना लिखें और ना ही जो सैलेरी आफ मांगने आए हैं उसके बारे में जिक्र करें। यह आप इंटरव्यू में HR से डिस्कस कर सकते हैं। लेकिन रिज्यूमे में इसे मेंशन ना करें।
हो सकता है कि आप जितना मांगने आए हैं वह उतना देने में समर्थ ही नही रखते हैं और या तो वह ज्यादा देने में समर्थ है और आपकी एक्सपेक्टेशन ही कम है। दोनों में आपका ही नुकसान है तो बेहतर होगा कि आप अपनी सैलरी को मेंशन ना करें।
यह कुछ बातें थी जिनको आपको रिज्यूमे बनाते समय ध्यान में रखना है और इन गलतियों को नहीं करना है। इसके अलावा हम आपको कुछ टिप्स भी दे रहे हैं जो आप रिज्यूमे बनाते समय ध्यान में रख सकते हैं...
Tips...
ध्यान रहे कि आपने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ऐड्रेस बिल्कुल सही लिखा है..
रिज्यूमे में आप अलग अलग हेडिंग बना सकते हैं जैसे पर्सनल इनफॉरमेशन, एकेडमिक प्रोफाइल, स्किल्स..
अगर आप अपनी कोई वीकनेस बताना चाहते हैं। तो ऐसी बताएं जिससे उस जॉब पर कोई असर ना पड़ता हो या फिर जो पॉजिटिव इंप्रेशन क्रिएट कर सकती हो। जैसे अगर जॉब में हैंडराइटिंग का कोई लेना देना नहीं है तो आप अपनी हैंडराइटिंग को बेकार बता सकते हैं अगर जॉब टीचिंग की है तो उसमें आप हैंडराइटिंग को बेकार नहीं बता सकते।
...
अगर आप भी ऐसी किसी जानकारी को हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं जो रिज्यूमे बनाते समय ध्यान में रखनी चाहिए तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।
देश कुमार
No comments:
Post a Comment