ऐसे दस भारतीय पहाड़ी जगह जहाँ स्टूडेंट्स घूम सकते हैं।

आज हम बात करेंगे भारत के 10 हिल स्टेशंस के बारे में जहां जाना हर स्टूडेंट और हर किसी का सपना होता है। हिल स्टेशन का नाम सुनते ही दिमाग में आता है, वहां का मौसम, वहां की सुंदरता और मनोरंजन और खाना। यही कारण है कि कई लोग हर साल अलग-अलग हिल स्टेशंस पर घूमने जाते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में जब हिल स्टेशंस किसी स्वर्ग से कम नहीं होते। वैसे तो भारत के किसी ने हर हर शहर के पास कोई ना कोई हिल स्टेशन है पर आज हम आपकोे टॉप 10 हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जिससे इस साल आपको घूमने के लिए अपनी पसंदीदा जगह ढूंढने में ज्यादा मेहनत ना करनी पड़ेगी।

10. मंसूरी

मंसूरी उत्तराखंड राज्य में देहरादून से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह से शिवालिक पर्वत की पहाड़ियां और दून भाटिया की सुंदरता देखते ही बनती है इस जगह का नाम मनसूर झाड़ियों के नाम से लिया गया है। मन्सूर झाइयां क्षेत्र में बहुत अधिक पाई जाती हैं। ज्यादातर समय यहां का मौसम सुहावना रहता है।सर्दियों में यहां बर्फबारी का मजा भी लिया जा सकता है अगर आप भी यहां जाने की सोच रहे हैं तो यहां के केंपटी फॉल, ज्वाला देवी और झरी पानी झरने जैसे यहां घूमने के स्थान हैं जिन्हें आप जरूर देखें।

9. अल्मोड़ा

अल्मोड़ा को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है यहां  सफेद बर्फ, हरी भरी घास, सुंदरता और सुंदर झरने इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां पहुंचकर आप अपनी थकान को पलभर में ही भूल जाएंगे। यहां का नैना देवी मंदिर, कटारमल मंदिर और भी काफी चीजें मशहूर हैं। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो भी अल्मोड़ा आपके लिए उपयुक्त है।

8. माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। जहां राजस्थान में इतनी गर्मी पड़ती है वही माउंट आबू में तापमान कम रहता है आज ही नहीं बल्कि कई साल पहले जब राजस्थान के राजा महाराजा गर्मी से बेहाल हो जाते थे तब वह राहत पाने के लिए वह भी माउंट आबू ही आया करते थे पहाड़ों से घिरा यह हिल स्टेशन सुंदर कलाकृतियों वाले मंदिरों से घिरा है। यह जगह केवल हिंदुओं की ही नहीं बल्कि जैन धर्म के लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान  संस्कृति की झलक भी इस स्थान पर साफ देखने को मिलती है।

7. दार्जलिंग

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 80 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। दार्जिलिंग की सुंदरता का कारण ही है जिसके कारण यहां हर मौसम में लोगों की भीड़ रहती है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको भी अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए यहां की सुंदरता ही नहीं बल्कि यहां आने वाली चाय भी पूरे संसार में प्रसिद्ध है। यह हिल स्टेशन अंग्रेजों के समय में ही विकसित हो गया था अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां की टॉय ट्रेन यात्रा करना ना भूले।

6. मुन्नार केरल

केरल राज्य का यह हिल स्टेशन भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है यह हिल स्टेशन अंग्रेजों के समय से ही प्रसिद्ध है। अंग्रेजों के समय में यह उनका ग्रीष्मकालीन रिजॉर्ट हुआ करता था। मुन्नार शब्द मलयालम का एक शब्द है जिसका मतलब होता है तीन नदियों का संगम। मुनार में मधुर पूजा, नन्दलालिनी और डाली नदियां एक ही जगह पर मिलती है। मुन्नार अपनी खूबसूरती के साथ साथ यहां दूर तक फैले चाय के बागान और छोटे-छोटे झरनों के लिए भी प्रसिद्ध है।

5. मनाली

ऋषि मनु का घर माना जाने वाला मनाली किसी पहचान का मोहताज नहीं है। मनाली की सुंदरता के साथ-साथ हिंदुओं में इसकी धार्मिक महत्व पता के लिए भी जाना जाता है। मनाली तक पहुंचना बहुत ही आसान है। यहां पर आपको अपने मनोरंजन के लिए सब कुछ मिल जाएगा जैसे रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, हाई जम्पिंग इत्यादि। यहां कुछ विशेष स्थान है जहां आपको जरूर जाना चाहिए जैसे हिडिंबा मंदिर, विष्णु कुंड, मणिकरण, सोलंग नाला इत्यादि। इसलिए जब भी यहां जाएं अतिरिक्त समय निकाल कर निकाल कर जाएं।

4. उटी, तमिलनाडु

ऊटी शहर उधरकमंडलम के नाम से भी जाना जाता है जो कि तमिलनाडु ही नहीं बल्कि कर्नाटक की सीमा से भी सटा हुआ है। इस हिल स्टेशन पर पहुंचने के लिए आप जहाज, ट्रेन या बस किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां चलने वाली टॉय ट्रेन भी आपको जरूर उतसाहित करेगी। दक्षिण भारत के अन्य स्थानों की तुलना में यहां का मौसम हमेशा ठंडा और खुशनुमा रहता है इसलिए गर्म कपड़े साथ लेकर जाएं। यहां काफी दर्शनीय स्थान भी हैं।

3 नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल को जाना जाता है अपनी झीलों के लिए। यह जगह पूरी तरह झीलों से गिरी हुई है। उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। आपको चाहे अपने दोस्तों के साथ घूमना हो या या परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताना हो हर तरह से यह स्थान आपके लिए परफेक्ट है। गर्मियों में नैनीताल की खूबसूरती और ठंडा मौसम पर्यटकों को अपनी तरफ खींच लाती है और सर्दियों में बर्फबारी और विंटर सपोर्ट इसे और भी आकर्षक बना देते हैं। यहां की सुंदरता ही किसी को पागल करने के लिए काफी है।

2. शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है यह अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। यहां की सुंदरता को शब्दों में बताना बहुत ही मुश्किल है ऐसी जगह है जहां की हर चीज अनोखी है चाहे यह वहां का मॉल रोड हो या झाकू मंदिर, मशोबरा हो या कुफरी। यहां की हर एक जगह में आपको ब्रिटिश समय की झलक देखने को मिलती है। सर्दियों के समय में यहां जमकर बर्फ गिरती है और साल के अंन्य समय में यहां का मौसम ठंडा रहता है।

1. श्रीनगर, कश्मीर

किसी ने कश्मीर के बारे में बिल्कुल सही कहा है कि अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं है। यह जगह है ही इतनी खूबसूरत कि किसी के दिल से यह निकलना लाजमी है। यह एक ऐसा शहर है जिसमें कोई कमी नहीं है सुंदर झीलें, धार्मिक स्थान, घने जंगल, जानवर और हरी भरी जमीन इस स्थान को हर तरह से खूबसूरत बनाते हैं। इस जगह को घूमने का सपना कई लोगों ने देखा होगा पर पिछले कई सालों से यहां पहले आंतकवाद के कारण यहां बहुत कम लोग ही पहुंच पाते हैं। आशा कीजिए कि यहां आने वाले सालों में शांतिपूर्ण माहौल हो ताकि सब लोग यहां जाने का सपना पूरा कर पाए।
...

यह थे भारत के टॉप टेन हिल स्टेशन जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं हमें नीचे कमेंट में जरूर बताएं कि आप किस जगह जाना पसंद करेंगे और इसके अलावा आपको अगर कोई हिल स्टेशन पसंद है तो वह भी कमेंट में जरूर बताएं।

देश कुमार

<kumardesh438@gmail.com>

No comments:

Post a Comment