दुनिया की दस ऐसी जगह जहाँ रहने के लिये आपको मिलेंगे पैसे

आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं उस पर आपका यकीन ही नहीं होगा और आपके दिमाग में एक ही बात आएगी क्या सचमुच ऐसा भी कभी होता है आज हम 10 ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जहां पर रहने के आपको पैसे मिलते हैं।

1. New Haven, Connecticut US

यह न्यूयॉर्क और बोस्टन के बीच में पड़ता है अगर आप नया घर खरीदना चाहते हैं तो यहां के एक प्रोग्राम के तहत आपको 10,000 यूएस डॉलर यानी ₹7,00,000 मिलते हैं और यदि आप अपने घर की मरम्मत करना चाहते हैं तो आपको $30000 यानी 20,50,000 रुपये तक मिलता है। इसके साथ-साथ यहां पर आपको अपने बच्चों के लिए स्कूल में फ्री एजुकेशन भी मिलती है यहां पर घूमने की भी काफी मशहूर जगह है।

2. Kaitangata, New-Zeeland

यहां पर रहने के लिए आपको पैसे नहीं दिए जाएंगे लेकिन आपको रहने के लिए 4 एकड़ का घर दिया जाएगा जिसकी कीमत 230000 यूएस डॉलर तक हो सकती है। यहां पर जनसंख्या की कमी के कारण इस मुहिम को चलाया जा रहा है। यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। यह बहुत ही सुंदर जगह है।

3. Saskatchewan, Canada

यहां पर आपको आपकी एजुकेशन के लिए पैसे का प्रॉफिट मिलता है। अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आपको 20,000 कैनेडियन डॉलर यानी ₹10,00,000 रुपए मिलते हैं। शर्त बस यह है कि आपने ग्रेजुएशन 2010 या उसके बाद वहां से की हो यह लाभ आपको non-refundable दिया जाता है। यह शहर भी बहुत खूबसूरत है और यहां घूमने के लिए बहुत सी मशहूर जगह है।

4. Chile, South America

यहां पर आपको आपके रोजगार के लिए पैसा दिया जाता है। यहां पर आपको 50000 यूएस डॉलर यानी 35 लाख तक का स्टार्टअप अमाउंट भी दिया जाता है। इसके लिए आपके पास व्यापार शुरू करने की एक अच्छी स्कीम होनी चाहिए। जो पॉपुलर हो सके लेकिन सबसे पहले आपको यहां 6 महीने गुजारने होंगे।

5. Alaska, US

अलास्का यूनाइटेड स्टेट के अंदर आता है। 1970 में यहां एक प्रोग्राम बनाया गया था जिसे 1980 में वहां के स्थाई लोगों के लिए लागू कर दिया गया था। इसके तहत वहां के लोगों को पैसे दिए जाते थे। खुशी की बात यह है को एक पूरा साल वहां रहने के बाद आप अलास्का की स्थाई सदस्यता पा सकते हैं। उनका पेमेंट फिक्स नहीं है यह हर साल अलग होता है।

6. Kansas City, Missouri-U.S

यह शहर भी अपने प्रोग्राम के लिए मशहूर है, यहां पर एक प्रोग्राम चलाया जाता है जिसका मकसद गांव के लोगों को समृद्ध बनाना है। और उनकी हर चीज की पूर्ति करना है। यहां पर बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन चुकाये जाते हैं। 5 साल के कोर्स के लिए $15000 तकरीबन ₹1000000 दिए जाते हैं। यहां का मेंन मकसद नौजवानों और युवाओं को गांव में वापस लाना है।

7. Baltimore, Maryland-U.S

यहां हर साल दो बार ट्रॉली टावर नाम का प्रोग्राम होता है इस प्रोग्राम को आप लौटरी प्रोग्राम भी कह सकते हैं। जिसके तहत यहां पर लोगों को घर के लिए पैसे दिए जाते हैं 5000 यूएस डॉलर लगभग ₹350000 जिसे वहां के लोग अपने घर के लिए डाउन पेमेंट या लास्ट पेमेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं बशर्ते आपके उनकी कुछ शर्ते अपनानी होगी जैसे पूरे 5 साल तक उसी शहर में रहना पड़ता है क्योंकि वह एकदम पेमेंट नहीं करते हर साल पूरी पेमेंट का 20 परसेंट देते हैं। यहां पर घूमने के लिए भी काफी स्थान हैं। हजारों पर्यटक हर साल यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

8. Candela, Italy

कैंडेला इटली के खूबसूरत शहरों में से एक है। जी हां इटली जैसे शहर में भी आपको रहने के पैसे दिए जाते हैं। अकेले व्यक्ति को 800 यूरो यानी ₹60,000 और परिवार को 2000 यूरो यानी ₹1,60,000 मिलते हैं। ज्यादातर युवा पढ़ाई के बाद यहां से शहर की तरफ चले जाते हैं जिससे यहां की संख्या में भारी गिरावट आ गई है। इसी वजह से यहां यह प्रोग्राम स्थापित किया गया है और लोगों को पैसे दिए जाते हैं ताकि वह यहां युवाओं और नौजवानों को वापस ला सके। इसके लिए आपके पास एक नौकरी होनी चाहिए और वहां की सदस्यता होनी चाहिए।

9. Albinen, Switzerland

यह शहर स्विजरलैंड में दक्षिण की ओर बसा हुआ है यहां पर ढाई सौ लोग रहते हैं यहां की जनसंख्या को लेकर वहां के निगम पार्षद परेशान होने लगे और फिर उन्होंने इस प्रोग्राम को चलाया। इसमें वहां रहने के लिए बच्चों और युवाओं को पैसे दिए जाने लगे। यहां पर युवाओं को 25000 स्विस फ़्रांसिस यानी 17,000,00 रुपये और बच्चों को 10,000 यानी ₹7,00,000 दिए जाते हैं। इसके लिए आपको वहां 10 साल तक रहना होगा और स्विट्जरलैंड को तो धरती का स्वर्ग माना गया है वहां तो घूमने की सैकड़ों जगह है।

10. Harmony, Minnesota-U.S

इस शहर के लोग यहां के लोगों को घर बनाने के लिए $5000 से $12000 यानि ₹300,000 से ₹800,000 तक देती है। यह भी बाकी शहरों की तरह अपने शहर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए ऐसा करते हैं। यहां आपके घूमने के लिए भी काफी जगह है।

यह थे वह देश जहां आप रहकर भी बिना कुछ करे पैसे कमा सकते हैं। नीचे कमेंट में हमें जरूर बताएं कि आप किस देश में रहना पसंद करेंगे और अगर आप भी किसी और देश के बारे में जानते हैं तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

देश कुमार

<kumardesh438@gmail.com>

No comments:

Post a Comment